A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शरजील ख़ान, ख़ालिद लतीफ़ भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान सुपर लीग से निलंबित

शरजील ख़ान, ख़ालिद लतीफ़ भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान सुपर लीग से निलंबित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शरजील ख़ान और ख़ालिद लतीफ़ को भ्रटाचार के आरोप में पाकिस्तान सुपर लीग से निलंबित कर दिया है। इन पर लीग को भ्रष्ट करने की कोशिश करने का आरोप है। लीग

Sharjeel khan- India TV Hindi
Sharjeel khan

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शरजील ख़ान और ख़ालिद लतीफ़ को भ्रटाचार के आरोप में पाकिस्तान सुपर लीग से निलंबित कर दिया है। इन पर लीग को भ्रष्ट करने की कोशिश करने का आरोप है। लीग दुबई में खेली जा रही है। 

बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “शरजील ख़ान और ख़ालिद लतीफ़ को निलंबित कर दिया गया है और आरोपों की गहन जांचपड़ताल हो रही है।

बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि आरोप किस तरह के हैं, उस पर अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा लेकिन हम खेल से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए कटिबद्ध हैं।

लतीफ़ और ख़ान पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम से खेलते हैं।

Latest Cricket News