1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की परेशानी

एशेज से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की परेशानी

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली एशेज सिरीज से पहले आस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अभ्यास सत्र में डेविड वॉर्नर के गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं।

Shaun Marsh, David Warner- India TV Hindi
Shaun Marsh, David Warner

ब्रिस्बेन: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली एशेज सिरीज से पहले आस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अभ्यास सत्र में डेविड वॉर्नर के गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं। मार्श को पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान पीठ में समस्या हो गई। इनके कवर खिलाड़ी के तौर पर ग्लैन मैक्सवेल को बुधवार को बुलाया गया। वह अब वॉर्नर और मार्श के विकल्प के तौर पर टीम में हैं।

आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा था कि उन्हें मैच में वार्नर के खेलने का पूरा भरोसा है। हालांकि मंगलवार को वार्नर ने अभ्यास सत्र में सिर्फ दो थ्रोडाउन का सामना किया, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया।

स्मिथ ने कहा, "डेवी (वॉर्नर) की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कुछ देर पहले अभ्यास किया। वह आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्होंने कहा है कि वह खेलने के लिए तैयार हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है। खिलाड़ियों को बार-बार चोटें लगती रहती हैं।

Latest Cricket News