A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...तो शिखर धवन ने अचानक कर दी संन्यास की घोषणा!

...तो शिखर धवन ने अचानक कर दी संन्यास की घोषणा!

तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले टीम इंडिया के गब्बर धवन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सबको चौंका दिया।

shikhar dhawan- India TV Hindi
shikhar dhawan

नई दिल्ली: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सबको चौंका दिया। दरअसल, धवन ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में गेंदबाजी से रिटायरमेंट ले लिया लेकिन इसकी घोषणा उन्होंने बहुत अलग अंदाज में की।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद धवन ने कहा, मैं गेंद अच्छी हिट कर रहा था। मैं अपना नेचुरल गेम खेलना पसंद करता हूं। मुझे कप्तान और कोच स्टाफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान धवन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी से उन्हें चेतावनी मिली थी। जब इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं अपने सभी फैन्स को बताना चाहता हूं कि मैं अधिकारिक तौर पर रिटायर हो रहा हूं...इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में गेंदबाजी करने से।

धवन के रिटायर होने वाले बयान के बीच में लंबा गैप था और जब तक उन्होंने बताया नहीं कि वो गेंदबाजी से संन्यास ले रहे तब तक लोगों की सांसे थमी हुई थी।

Latest Cricket News