नई दिल्ली: टी20 एशिया कप 2016 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम बंग्लादेश में है। टीम इंडिया का पहला मैच 24 फरवरी को मेजबान टीम के खिलाफ ढाका में खेला जाएगा जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से सामना 27 फरवरी को होगा। ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और स्पिनर हरभजन सिंह आपस में भिड़ गए। इस भिड़त की वीडियो और फोटो बीसीसीआई ने शेयर की है। हालांकि इसमें यह पता नहीं चल पा रहा है कि दोनों में जीत किसकी हुई।
ये रहेगा शेड्यूल
- 24 फरवरी : भारत vs बांग्लादेश
- 25 फरवरी : श्रीलंका vs क्वालिफायर टीम (अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान में से विजेता टीम)
- 26 फरवरी : बांग्लादेश vs क्वालिफायर टीम
- 27 फरवरी : भारत vs पाकिस्तान
- 28 फरवरी : बांग्लादेश vs श्रीलंका
- 29 फरवरी : पाकिस्तान vs क्वालिफायर टीम
- 1 मार्च : भारत vs श्रीलंका
- 2 मार्च : बांग्लादेश vs पाकिस्तान
- 3 मार्च :भारत vs क्वालिफायर टीम
- 4 मार्च :श्रीलंका vs पाकिस्तान
एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
- 24 फरवरी : भारत Vs बांग्लादेश
- 27 फरवरी : भारत vs पाकिस्तान
- 1 मार्च : भारत vs श्रीलंका
- 3 मार्च : भारत vs टीबीसी
- 6 मार्च : फाइनल
Latest Cricket News