1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब अख़्तर ने हरभजन सिंह के पिटाई के दावे पर खोला मुंह

शोएब अख़्तर ने हरभजन सिंह के पिटाई के दावे पर खोला मुंह

पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पूर्व फ़ास्ट बॉलर शोएब अख़्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह के उस बयान को सही बताया कि जिसमे उन्होंने कहा

Shoaib Akhtar, Harbhajan Singh- India TV Hindi
Shoaib Akhtar, Harbhajan Singh

पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर पूर्व फ़ास्ट बॉलर शोएब अख़्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह के उस बयान को सही बताया कि जिसमे उन्होंने कहा था कि शोएब ने होटल के कमरे में उनकी और युवराज सिंह की पिटाई लगाई थी। अख्तर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसने इसे दिल पर ले लिया। हां ऐसा 2004 में हुआ था जब हम रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेल रहे थे लेकिन इसमें कुछ भी गंभीर नहीं था। यह केवल मज़े के लिये किया गया था।’’

भज्जी ने एक टीवी शो के दौरान कहा था, “एक बार शोएब ने मुझे धमकी दी थी कि वो मेरे कमरे में आकर मुझे मारेंगे। फिर मैंने जवाब दिया था कि कमरे में आना तब देखेंगे कौन किसको पीटता है। मैं बहुत डरा हुआ था क्योंकि वे काफ़ी मोटे-तगड़े हैं। एक बार तो उन्होंने मुझे और युवी (युवराज सिंह) को कमरे में पीटा भी था। वे मोटे-तगड़े हैं इसलिए उनसे भिड़ना मुश्किल था।”

यह भी पढ़ें: भज्जी का टोटका: अंडरवियर को शगुन मानकर लिए 32 विकेट

भज्जी के इस दावे के बाद शोएब अख्तर ने ठहाका लगाकर कहा, ‘‘दरअसल में हम आपस में यूं ही मस्ती कर रहे थे। भज्जी और युवी दोनों मेरे छोटे भाई की तरह हैं, उन्हें पीटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।’’ हरभजन ने भारतीय टीवी चैनल पर इस घटना का जिक्र किया था और कहा था, ‘‘शोएब मजबूत कदकाठी का था और उससे गले मिलने या हाथ मिलाने से भी दर्द हो सकता था।’’

Latest Cricket News