1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘मैजिक ट्रिक्स’ से अपना और फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं श्रेयस अय्यर

‘मैजिक ट्रिक्स’ से अपना और फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं श्रेयस अय्यर

बीसीसीआई ने शनिवार को अय्यर का एक वीडियो ट्वीट किया जो अपनी बहन नताशा के साथ कार्ड का जादू दिखा रहे हैं।

ipl 2020,delhi capitals,shreyas iyer,shreyas iyer magic,ipl postponed- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BCCI shreyas iyer

कोरोना वायरस महामारी के चलते मिले ब्रेक के कारण भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर कार्ड से जादू की ‘ट्रिक्स’ करके अपना और फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं और साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने पर बल भी दे रहे हैं। दुनिया भर में कोविड 19 के चलते क्रिकेट गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई हैं या स्थगित हैं। 

बीसीसीआई ने शनिवार को अय्यर का एक वीडियो ट्वीट किया जो अपनी बहन नताशा के साथ कार्ड का जादू दिखा रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,‘‘ हमारे अपने जादूगर श्रेयर अय्यर घरों के भीतर रहने वाले इस दौर में हमारा मनोरंजन कर रहे हैं । सबके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिये धन्यवाद चैम्पियन ।’’ 

भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज रद्द हो गई है । इसके अलावा आईपीएल भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है । दुनिया भर में कोरोना वायरस से ढाई लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11000 से अधिक जानें जा चुकी है । 

भारत में अभी तक 275 पॉजीटिव मामले पाये गए हैं और चार की मौत हुई है ।

Latest Cricket News