मुंबई। आक्रामक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शुक्रवार से इंदौर में होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के लिए मुंबई की टीम की कमान सौंपी गई है।
मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने बताया कि लीग चरण में मुंबई की अगुआई करने वाले सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे नाकआउट चरण के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
ग्रुप सी से मुंबई और रेलवे ने सुपर लीग के लिए क्वालीफाई किया है।
मुंबई ने अपने सभी लीग मैच इंदौर में ही खेले थे। एमसीए की वेबसाइट पर 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।
टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), धवल कुलकर्णी, शारदुल ठाकुर, सिद्धेश लाड, जय बिस्टा, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, तुषार देशपांडे, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शुभम रंजने, आकाश पार्कर, शम्स मुलानी, ध्रुमिल मातकर और रायस्टन डियास।
Latest Cricket News