1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीएम मोदी ने कहा रमाकांत आचरेकर का निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति

पीएम मोदी ने कहा रमाकांत आचरेकर का निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति

पीएम मोदी ने दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

<p>पीएम मोदी ने कहा...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने कहा रमाकांत आचरेकर का निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति  

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन खेल जगत के लिए 'बड़ी क्षति' है।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "रमाकांत आचरेकर गुरु परंपरा की एक चमकती हुई मशाल थे। एक उत्कृष्ट गुरु, जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारा। उन्होंने जिन रत्नों का प्रशिक्षित किया उन्होंने देश को अपार गौरव दिलाया। उनका निधन खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं।" 

महान भारतीय बल्लेबाज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर और विनोद कांबली को प्रशिक्षित करने वाले आचरेकर का मुंबई में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आचरेकर (87) ने दादार स्थित अपने घर में शाम पांच बजे अंतिम सांस ली। 

आचरेकर को 2010 में पद्मश्री और साल 1990 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Latest Cricket News