1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुक्ला ने आईपीएल मैच महाराष्ट्र से हटाने की संभावना को खारिज किया

शुक्ला ने आईपीएल मैच महाराष्ट्र से हटाने की संभावना को खारिज किया

आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सूखे और पानी की कमी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मैच महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित करने की संभावना से इनकार किया।

Rajeev Shukla- India TV Hindi
Rajeev Shukla

मुंबई: आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सूखे और पानी की कमी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मैच महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित करने की संभावना से इनकार किया।
आगामी सत्र में राज्य में मुंबई, पुणे और नागपुर आईपीएल मैचों की मेजबानी करेंगे।

वीवो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुक्ला ने कहा, ‘जहां तक सूखे, पानी का सवाल है, हम महाराष्ट्र के किसानों के साथ हैं, हमें सभी संभव तरीके से मदद के लिए तैयार हैं। अगर महाराष्ट्र सरकार प्रस्ताव लाती है तो बीसीसीआई अध्यक्ष, हम सभी सोच सकते हैं कि किस तरीके से किसानों की मदद की जा सकती है। मैं अपनी सांसद निधि से निजी तौर पर कुछ गांवों को अपनाने को तैयार हूं। महराठवाड़ा में पानी का संकट है, इसे हल किया जाएगा।’

इस तरह की मांग की जा रही है कि राज्य में आईपीएल मैचों का आयोजन नहीं किया जाए क्योंकि मैदान को तैयार करने के लिए काफी पानी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, अगर दो-तीन मैदानों के लिए जरूरी पानी से महाराष्ट्र के किसानों की समस्या हल हो जाएगी तो अलग बात है। मुझे नहीं लगता कि इससे (मैचों को स्थानांतरित करके पानी बचाने से) कोई फायदा होगा। खेल अलग चीज है। इसे थोड़े पारी की जरूरत है। किसानों को काफी पानी चाहिए। सभी राजनीति पार्टियों को एक साथ आकर पानी की कमी के संकट से निपटना चाहिए। एक विशिष्ट सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि मैचों को स्थानांतरित करने या कार्यक्रम में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

आईपीएल में दर्शकों को मिलेगा थर्ड अंपायर खेलने का मौका
आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में दर्शकों को भी तीसरे अंपायर के पास भेजे गए फैसलों पर अपना नजरिया रखने का मौका होगा। शुक्ला ने कहा, उन्हें कार्ड दिए जाएंगे और वे आउट कहते हैं या नाटआउट इसे कैमरे के जरिए स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला अंतिम होगा। शुक्ला ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, उनका नजरिया तीसरे अंपायर के लिए मायने नहीं रखेगा। वह स्क्रीन पर जो देखेगा उसके अनुसार फैसला करेगा। आईपीएल अध्यक्ष ने साथ ही बताया कि बॉलीवुड स्टार रनवीर सिंह, कैटरीना कैफ और गायक यो यो हनी सिंह आठ अप्रैल को मुंबई के वर्ली में आईपीएल उद्घाटन समारोह में परफोर्म करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़िए उद्घाटन समारोह में फरफॉर्म करेंगे ब्राउन

Latest Cricket News