IANS
Published : Apr 24, 2015 02:37 pm IST, Updated : Apr 24, 2015 02:39 pm IST
हैदराबाद: वनस्थलीपुरम इलाक़े में एक छह साल के बच्चे की सीने पर क्रिकेट बॉल लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार को टी. वामशी कृष्णा दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी
छह साल के बच्चे की क्रिकेट बॉल लगने से मौत
हैदराबाद: वनस्थलीपुरम इलाक़े में एक छह साल के बच्चे की सीने पर क्रिकेट बॉल लगने से मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को टी. वामशी कृष्णा दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी एक ज़ोरदार शॉट सीने पर लगने से उसकी मौत हो गई। बॉल लगते ही वह गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वामशी के परिवार ने 14 साल के बच्चे के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत की है।