1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: स्मिथ ने खोला राज़, बताया कैसे टी20 विश्व में वहाब को किया फ़्लिक

VIDEO: स्मिथ ने खोला राज़, बताया कैसे टी20 विश्व में वहाब को किया फ़्लिक

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आख़िर इस साल हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी बॉलर वहाब रियाज़ पर लगाए गए फैमस फ़्लिक शॉट का राज़ खोल ही दिया। स्मिथ और वॉटसन रनों का

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आख़िर इस साल हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी बॉलर वहाब रियाज़ पर लगाए गए फैमस फ़्लिक शॉट का राज़ खोल ही दिया।  

स्मिथ और वॉटसन रनों का अंबार लगा चुके थे तभी कप्तान साहिद आफ़रीदी ने 19 वां ओवर वहाब को थमा दिया।

वहाब ने रन अप पर दौड़ना शुरु किया ही था कि स्मिथ ऑफ स्टंप से इतना दूर हो गए कि वापस स्टटंप के पास लौटने के लिए उन्हें ऑटो पकड़ना पड़ता।

वहाब तीम विकेट में से किसी भी विकेट को निशाना बना सकते थे लेकिन उन्होंने बॉल फेंक दी स्मिथ के ही पास और स्मिथ ने फ़्लिक शॉट लगाकर चार रन बटोर लिए।

इस बॉल के लिए वहाब की ख़ूब आलोचना हुई लेकिन स्मिथ का कहना है कि अगर उसने स्टंप पर बॉल डाली होती तो उनके लिए शॉट लगाना और आसान हो जाता।

“आप फ़ील्ड देखते हैं… वहाब वाइड बॉल ही डालता।”

cricket.com.au. के अनुसार स्मिथ ने कहा “मुझे पक्का भरोसा है कि अगर उसने स्टंप पर बॉल डाली होती तो आसानी से शॉट खेला जा सकता था। मुझे पता था वह कहां बॉल डालने वाला है।''

बहरहाल, हो सकता है कि स्मित और वहाब का ये मुक़ाबला हमें इस साल के अंत में तब फिर देखने को मिले जब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News