1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने से धमकी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने से धमकी

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने धमकी मिली है और उनसे मिदनापुर में 19 जनवरी को विद्यासागर विश्वविद्यालय की अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नहीं

sourav ganguly- India TV Hindi
sourav ganguly

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने धमकी मिली है और उनसे मिदनापुर में 19 जनवरी को विद्यासागर विश्वविद्यालय की अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने के लिये कहा गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मिदनापुर के स्थानीय सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जेड आलम नाम के किसी व्यक्ति ने गांगुली की मां निरूपा के नाम पत्र लिखकर इस दिग्गज क्रिकेटर को इस कार्यक्रम से दूर रहने के लिये कहा है। गांगुली को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है।

पत्र में लिखा गया है, आपके बेटे को चेतावनी दी जाती है कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लें। यदि उसने यहां आने का दुस्साहस किया तो आप फिर उसका चेहरा नहीं देख पाओगी। इसकी पुष्टि करते हुए गांगुली ने कहा, मुझे 7 जनवरी को पत्र मिला और मैंने पुलिस एवं आयोजकों को इसकी सूचना दे दी है।

गांगुली को विद्यासागर विश्वविद्यालय और जिला खेल संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के लिये मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ने हालांकि इस कार्यक्रम में शिरकत करने की बात को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा, देखते हैं, अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। अगर मैं वहां जाता हूं तो आप सभी को पता चल जायेगा।

पश्चिम मिदनापुर जिले की एसपी भारती घोष ने हालांकि कहा कि उन्हें गांगुली को इस तरह से धमकी भरा पत्र मिलने के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, हमें इस बारे में सूचित नहीं किया गया है। पत्र के पीछे का मकसद हालांकि पता नहीं चला है।

Latest Cricket News