कोलकाता| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ( बीसीसीआई ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लॉकडाउन के बीच अपने डेब्यू टेस्ट मैच को याद किया है। उन्होंने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू टेस्ट मैच से पहले ट्रेनिंग करते हुए एक शानदार तस्वीर को शेयर किया है।
गौरतलब है कि गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून 1996 को पदार्पण किया था। जिसके बारे में फोटो शेयर करते हुए उन्होंने इन्स्टाग्राम पर लिखा, "यादें, 1996 में पदार्पण मैच से एक दिन पहले लॉर्ड्स पर ट्रेनिंग।"
अपने पहले ही टेस्ट मैच में गांगुली ने 131 रनों की पारी खेली थी और इस पारी के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बता दें कि गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। वह भारत के सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। मौजूदा समय में वे बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वो बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
( With input from Ians )
Latest Cricket News