1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-पाक मैच का आयोजन कराना खेलने से ज्यादा आसान: गांगुली

भारत-पाक मैच का आयोजन कराना खेलने से ज्यादा आसान: गांगुली

सौरभ गांगुली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना मैच खेलने से ज्यादा आसान है। गांगुली ने संवाददातओं से कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना, खेलने से ज्यादा आसान है।"

sourav ganguly- India TV Hindi
sourav ganguly

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना मैच खेलने से ज्यादा आसान है। गांगुली ने संवाददातओं से कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना, खेलने से ज्यादा आसान है।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने बुधवार को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले मैच को कोलकाता स्थानांतरित करने की घोषणा की है।

गांगुली से जब इडन गरडस की पिच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह पाटा पिच होगी।"

गांगुली ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ 53 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें 35.14 की औसत से 1,652 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News