पोर्ट एलिजाबेथ: अपने तीन प्रमुख गेंदबाजों को आराम देने के बावजूद साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। काइल एबोट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 167 रन पर आउट कर दिया जो सीरीज में उसका न्यूनतम स्कोर है।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जवाब में साउथ अफ्रीका ने 14.3 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 69 रन बनाए। पहले 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुके साउथ अफ्रीका ने तेज गेंदबाज डेल स्टेन, कागिसो रबाडा और स्पिनर इमरान ताहिर को आराम दिया था। उनकी जगह एबोट और स्पिनर तबरेज शम्सी और आरोन फागिंसो ने ली।
Latest Cricket News