पोर्ट एलिजाबेथ: साउथ अफ्रीका ने आखिरी 5 विकेट आखिरी दिन पहले 14 ओवर में लेकर श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन शुक्रवार को 206 रन से हरा दिया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
काइल एबोट ने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को तीसरे ओवर में 59 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मेहमान टीम अपने गुरुवार के स्कोर में सिर्फ 41 रन जोड़कर 281 रन पर आउट हो गई। कागिसो रबाडा ने 77 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि एबोट ने 2 और केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए।
इस साल की शुरूआत में नंबर वन रैंकिंग गंवाने वाली साउथ अफ्रीका अब लगातार तीसरी सीरीज जीतने की दहलीज पर है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 406 रन पर घोषित की थी जबकि श्रीलंका ने आज 5 विकेट पर 240 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरा टेस्ट सोमवार से केपटाउन में शुरू होगा।
Latest Cricket News