A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत दौरे की तैयारी तेज की

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत दौरे की तैयारी तेज की

जोहानसबर्ग: भारत दौरे की शुरूआत को अब जब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है तब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेंदबाजी कोच चार्ल लेंगवेल्ट के मार्गदर्शन में तैयारी शिविर में कड़ी तैयारी कर

दक्षिण अफ्रीकी...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत दौरे की तैयारी तेज की

जोहानसबर्ग: भारत दौरे की शुरूआत को अब जब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है तब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेंदबाजी कोच चार्ल लेंगवेल्ट के मार्गदर्शन में तैयारी शिविर में कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने आज लेंगवेल्ट के मार्गदर्शन में पूर्ण सत्र में हिस्सा लिया। भारत दौरे की शुरूआत दो अक्तूबर को धर्मशाला में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगी।

लेंगवेल्ट ने कहा, इस समय टी20 सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, यह विश्व कप का साल है और भारत में अलग मानसिकता के साथ गेंदबाजी होती है। हमें तीन टी20 खेलने हैं और मैं चाहता हूं कि जब हम भारत पहुंचे तो वे :गेंदबाज: तैयार रहें।

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, हमें सिर्फ एक अभ्यास मैच और दो अभ्यास सत्र मिलेंगे जिसके बाद मैच खेलना होगा। मुझे लगता है कि हमें इसके लिए तैयारी शुरू करनी होगी जिससे कि भारत पहुंचने पर हमारे उपर बोझ नहीं बढ़े।

Latest Cricket News