1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 12 साल में पहली बार डिविलियर्स, स्टेन के बगैर खेलेगा साउथ अफ्रीका

12 साल में पहली बार डिविलियर्स, स्टेन के बगैर खेलेगा साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से होने वाले दूसरा टेस्ट मैच में अपने नियमित कप्तान अब्राहम डिविलियर्स और तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बिना मैदान पर उतरेगी।

Dale Steyn and AB De Viliers | AP File Photo- India TV Hindi
Dale Steyn and AB De Viliers | AP File Photo

होबार्ट: साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से होने वाले दूसरा टेस्ट मैच में अपने नियमित कप्तान अब्राहम डिविलियर्स और तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बिना मैदान पर उतरेगी। दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं। पिछले 12 साल में यह पहला मौका है, जब साउथ अफ्रीका स्टेन और डिविलियर्स के बिना टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। दोनों ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक साथ डेब्यू किया था।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ अफ्रीका ने मेजबानों को पहले मैच में शिकस्त दी थी लेकिन इसमें डिविलियर्स नहीं खेले थे जबकि स्टेन गेंदबाजी के दौरान अपना कंधा चोटिल कर बैठे और इसके बाद वह पूरे मैच में टीम से बाहर रहे थे। डिविलियर्स कोहनी में चोट के कारण पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। हालांकि वह अपनी चोट में उम्मीद से जल्द सुधार कर रहे हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी के बावजूद भी साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। 

स्टेन की गैरहाजिरी में कागिसो रबादा ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। डिविलियर्स के टीम में न रहने की स्थिति में फाफ डू प्लेसिस के पास दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम की कमान होगी। उन्होंने पहले मैच में भी टीम की बागडोर संभाली थी।

Latest Cricket News