A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA v IRE : दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड को मात देकर T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

SA v IRE : दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड को मात देकर T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

डेविड मिलर के नाबाद 75 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 42 रन से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। 

<p>SA v IRE : दक्षिण अफ्रीका...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/CRICKETIRELAND SA v IRE : दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड को मात देकर T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

बेलफास्ट। डेविड मिलर के नाबाद 75 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 42 रन से हराकर श्रृंखला में अजेय बढत बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने दस ओवर के बाद पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन वियान मूल्डेर के साथ मिलर ने वापसी कराते हुए स्कोर सात विकेट पर 159 रन तक पहुंचाया।

आयरलैंड के गेंदबाजों की मेहनत पर हालांकि बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। दस ओवर के बाद उसका भी स्कोर पांच विकेट पर 56 रन था लेकिन तीन गेंद बाकी रहते पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई। तीसरा और आखिरी टी20 मैच शनिवार को यहीं खेला जायेगा।

Latest Cricket News