A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, क्या अब आएगा टीम के प्रदर्शन में सुधार?

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा बदलाव, क्या अब आएगा टीम के प्रदर्शन में सुधार?

श्रीलंका की अगली चुनौती बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज है।

श्रीलंका टीम- India TV Hindi
श्रीलंका टीम

श्रीलंका क्रिकेट के नये कोच चंद्रिका हथुरासिंघे को टीम के दौरे पर चयनकर्ता की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी ताकि टीम चयन में उन्हें ज्यादा महत्व मिले। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने कहा, ‘जब टीम दौरे पर होगी तो वह (हथुरासिंघे) टीम में शामिल होने वाले अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन कर सकेंगे जबकि प्रबंधक और कप्तान सह-चयनकर्ता की भूमिका में होंगे।’ श्रीलंका के खेल कानून 1973 के तहत कोच को राष्ट्रीय चयनकर्ता होने की अनुमति नहीं है। 

हालांकि टीम के चयन के समय कोच के पास राष्ट्रीय चयन समिति के काम में दखल देने का अधिकार नहीं होगा। सुमतिपाला ने कहा कि नयी व्यवस्था के तहत चयनकर्ताओं का टीम के साथ यात्रा करना जरूरी नहीं होगा। श्रीलंका को 2017 में सभी प्रारूपों में खेले गये 57 मैचों में से 40 में हार का समाना करना पड़ा। इस मौके पर सुमतिपाला ने नये सचिव के रूप में रोशन बियानवेला की नियुक्ति की जानकारी दी जो वायुसेना अधिकारी है। 

आपको बता दें कि श्रीलंका के लिए साल 2017 बेहद खराब रहा था और टीम को जिम्बाब्वे जैसी टीम से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि माना जा रहा है कि इस साल श्रीलंका की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और नई शुरुआत करेगी। श्रीलंका की अगली चुनौती बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज है।

Latest Cricket News