1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. परेरा की घातक गेंदबाज़ी, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा जीती टेस्ट सिरीज़

परेरा की घातक गेंदबाज़ी, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा जीती टेस्ट सिरीज़

गाले: दिलरुवान परेरा की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत श्रीलंका ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया को दूसरे किक्रेट टेस्ट मैच में 229 रन से हराकर टेस्ट सिरीज़ जीत ली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 183 रन पर सिमट

Sri Lanka - India TV Hindi
Sri Lanka

गाले: दिलरुवान परेरा की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत श्रीलंका ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया को दूसरे किक्रेट टेस्ट मैच में 229 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर ली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 183 रन पर सिमट कर रह गई। परेरा ने मैच में 99 रन देकर 10 विकेट लिए।

परेरा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 70 रन देकर 6 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट लिए थे और इस तरह वह एक टेस्ट में दस विकेट लेने और हाफ सेंचुरी बनाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए। टेस्ट इतिहास में सिर्फ 25 बार ही ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया हो।   यही नहीं, वह सबसे तेज़ी से 50 टेस्ट विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज़ भी बन गए हैं।

ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिय टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक टीम है जबकि श्रीलंका नंबर सात है।

आस्ट्रेलिया ने सुबह तीन विकेट पर 25 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी लेकिन इसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। जब उसका स्कोर 61 रन था तब सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (42) पवेलियन लौट गये। दिलरूवान परेरा ने उन्हें पगबाधा आउट किया। कप्तान स्टीव स्मिथ (30) से संकट की स्थिति में जुझारू पारी की उम्मीद थी लेकिन परेरा की गेंद पर कुसाल मेंडिस ने उनका कैच लेकर आस्ट्रेलिया को करारा झटका दिया। स्पिनर लक्षण संदाकन ने मिशेल मार्श (18) को पगबाधा आउट किया जबकि एडम वोगेस (28) का संघर्ष परेरा ने खत्म किया। वह परेरा की गेंद पर स्वीप करने से चूक गये और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

Latest Cricket News