1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के बीच सोमवार से अभ्यास के लिए मैदान पर उतरेगी श्रीलंकाई टीम

कोरोना वायरस के बीच सोमवार से अभ्यास के लिए मैदान पर उतरेगी श्रीलंकाई टीम

कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये श्रीलंका दौरे पर आयी थी लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गयी थी। 

Sri Lanka, cricket, Corona virus, covid-19, SLC- India TV Hindi
Image Source : GETTY Sri Lanka cricket team

श्रीलंका की 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण कड़े दिशानिर्देशों के बीच सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी जिसमें मैदानी अभ्यास भी शामिल है जो मंगलवार से शुरू होगा। कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये श्रीलंका दौरे पर आयी थी लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गयी थी। 

यह सीरीज अब अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बयान जारी करके कहा कि अभ्यास सत्र 12 दिन तक चलेगा जिसमें 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं। 

अभ्यास सत्र की शुरुआत सोमवार को कोलंबो के एक होटल में फिटनेस सत्र से होगी जिसके अगले दिन से खिलाड़ी समूहों में उतरकर मैदान पर अभ्यास करेंगे। 

यह भी पढ़ें- पूर्व अपंयार इयान गुल्ड ने विराट कोहली को बताया 'मॉडल', दिया यह बड़ा बयान

एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘अभ्यास शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों से चुना गया है और इसमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं क्योंकि उन्हें सक्रिय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले अनुकूलन के लिये अधिक समय चाहिए। ’’ 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून – जुलाई में साउथ अफ्रीका और भारत से तीन – तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी थी। उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिये बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। 

ये तीनों मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,620 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से दस की मौत हुई है। 

Latest Cricket News