1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीच मैदान में जब बाइक से हुई दुर्घटना तो श्रीलंका के इस बल्लेबाज की बाल-बाल बची जान

बीच मैदान में जब बाइक से हुई दुर्घटना तो श्रीलंका के इस बल्लेबाज की बाल-बाल बची जान

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम शुरू से ही बहुत पीछे रही। बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने 69 रन बनाए।

Kusla Mendis- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE/@ROOTERSPORTS Kusla Mendis

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप 2019 में खराब प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेट के मैदान में श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। विश्व कप के ठीक बाद उसने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की है। ऐसे में सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका की टीम मैदान में जश्न मना रही थी तभी एक खिलाड़ी के साथ मैदान में बड़ा हादसा हो गया, जिससे उसकी जान जाते-जाते बची।

दरअसल, सीरीज के अंतिम और तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुसल मेंडिस 54 रन बनाकर आउट हुए और एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। जिसके मदद से श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 294 रनों का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम शुरू से ही बहुत पीछे रही। बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार ने 69 रन बनाए। इसके अलावा तैजुल इस्लाम ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए। इस तरह बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने संघर्ष तो किया मगर 172 रन पर ऑल आउट हो गए। जिसके चलते उन्हें 122 रन से बड़ी हार का मूहं देखना पड़ा। 

इस तरह शानदार जीत के बाद  'मैन ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने एंजेलो मैथ्यूज बने। इस खिलाड़ी को जीत के बाद एक टीवीएस की बाइक मिली थी। जिसे मैच में अच्छी पारी खेलने वाले कुसल मेंडिस मैदान पर चलाने लगे।

जब कुसल मेंडिस इस गाड़ी को चलाते हुए मैदान के चक्कर लगा रहे थे उस समय गाड़ी फिसल गयी और वो मैदान में फिसलते हुए चलती बाइक से गिर गए। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे ले गये। ऐसे में श्रीलंका की टीम उम्मीद करेगी की ये शानदार फॉर्म में चल रहा ये खिलाड़ी इस घटना के बाद ज्यादा चोटिल ना हो। 

बांग्लादेश की टीम को बुरी तरह से हराने के बाद अब श्रीलंका की टीम अपने घरेलु मैदान पर ही न्यूजीलैंड की टीम का सामना करेगी। इस दौरे में 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मैच खेले जायेंगे। जिसके लिए श्रीलंका को कुशल मेंडिस जैसे बल्लेबाज की ख़ास जरूरत पड़ने वली है।

Latest Cricket News