1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका में इंग्लैंड की एसेक्स टीम की कमान संभालेंगे कुमार संगकारा

श्रीलंका में इंग्लैंड की एसेक्स टीम की कमान संभालेंगे कुमार संगकारा

एमसीसी ने गुरुवार को ट्रेडिशनल कर्टेन रेजर मैच के तारीख की घोषणा की। 

Kumara Sangakara - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Kumara Sangakara 

लंदन। मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के पहले ओवरसीज अध्यक्ष श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा अगले साल श्रीलंका में इंग्लैंड के काउंटी चैम्पियन एसेक्स के साथ होने वाले मुकाबले में एमसीसी टीम की कप्तानी करेंगे। 

एमसीसी ने गुरुवार को ट्रेडिशनल कर्टेन रेजर मैच के तारीख की घोषणा की। यह मैच इंग्लिश काउंटी सीजन के आगाज का संकेत होता है। 1970 से चली आ रही परंपरा के तहत 24 से 27 मार्च तक दोनों टीमें गॉल में भिड़ेंगी।

संगकारा ने इसे एमसीसी का एक बड़ा कदम करार दिया है। उनके मुताबिक एमसीसी ने काउंटी चैम्पियन एसेक्स के साथ होने वाले इस मैच का आयोजन श्रीलंका में कराने का फैसला करते हुए श्रीलंका में क्रिकेट को एक तरह से सपोर्ट किया है।

Latest Cricket News