A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाबीजी घर पर है! फेमस डायलॉग: सहीं पकड़े हैं!

भाबीजी घर पर है! फेमस डायलॉग: सहीं पकड़े हैं!

क्या है कहानी धारावाहिक "भाबीजी घर पर हैं" हास्य धरावाहिक है। इसकी कहानी कानपुर की है, जो दो पड़ोसियों की नोक- झोंक पर आधारित है। शो में एक परिवार मॉडर्न है और दूसरा टिपिकल ट्रैडिशनल

भाबीजी घर पर है! फेमस...- India TV Hindi
भाबीजी घर पर है! फेमस डायलॉग: सहीं पकड़े हैं!

क्या है कहानी

धारावाहिक "भाबीजी घर पर हैं" हास्य धरावाहिक है। इसकी कहानी कानपुर की है, जो दो पड़ोसियों की नोक- झोंक पर आधारित है। शो में एक परिवार मॉडर्न है और दूसरा टिपिकल ट्रैडिशनल है। साल 1995 में आए सीरियल श्रीमान श्रीमती को जैसा ही है। उस वक्त इस सीरियल मे काफी लोकप्रियता बटोरी थी। इसमें राकेश बेदी, रीमा लागू, अर्चना पूरण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी। अब इसके नए शो में दो पड़ोसी विभूति और तिवारी जी एक दूसरे की बीवियों पर लाइन मारते है और हर वक्त घर के दरवाजे पर दस्तक देकर पहुंच जाते हैं कि "भाबीजी घर पर हैं"। शो में सभी के किरदार काफी दिलचस्प है।  
शो "भाभीजी घर पर हैं" में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शिल्पा शिंदे और सौम्या टंडन मुख्य भूमिका में हैं।

क्या है सबसे अच्छी बात

सीरियल में मजाक इस लिहाज में है जिससे की दर्शकों को अभद्र ना लगे। इस शो में कॉमेडी बहुत ही लाइट वेन में है। दोनो पड़ोसी एक दूसरे की बीवियों को छेड़ते जरूर है लेकिन कहीं भी सीरियल अपनी शालीनता नहीं खोता। इसमें सास बहू का रिश्ता भी एक अलग नजरिए से दिखाया गया है। खासकर की अंगूरी और उसकी सास का। जिसमें यह दिखाया गया है कि सास अपनी बहु को ज्यादा लाड करती है। वहीं दूसरी ओर अनिता और उसकी सास की छोटी-मोटी टेलिफोन पर नोक-झोंक दिखाते है।

अगली स्लाईड में जानिए शो के डायलॉग्स और कलाकारों के अभिनय के बारे में-

Latest Bollywood News