नई दिल्ली: ICC चेयरमैन एन. श्रीनिवासन एक नई मुसीबत में पड़ते नज़र आ रहे हैं। एन श्रीनिवासन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी को जासूसी के लिए BCCI के 14 करोड़ रूपए दिए थे। सूत्रों के मुताबिक श्रीनिवासन ने BCCI सदस्यों की जासूसी कराई थी।
इससे पहले, फरवरी 2014 में पूर्व IPL अध्यक्ष ललित मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि जस्टिस मुकुल मुद्गल, जो कि IPL स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रहे थे उनकी कोई जासूसी कर रहा था।
जासूसी मामले की जांच के लिए बीसीसीआई, सचिव अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता के अंतरगत जांच के आदेश दे सकती है।
Latest Cricket News