1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाला ये कप्तान बोला इस बार भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का बड़ा मौका

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाला ये कप्तान बोला इस बार भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का बड़ा मौका

 सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर को खेला जायेगा। 

<p>भारतीय क्रिकेट टीम</p>- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारतीय क्रिकेट टीम

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि चार मैचों की आगामी सीरीज भारत के लिये ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर को खेला जायेगा। वॉ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘‘ मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है। वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे। यह करीबी सीरीज होगी।’’ 

यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगायेगी, वॉ ने कहा,‘‘ वह महान खिलाड़ी है और तेंदुलकर तथा लारा की तरह उसे बड़े मुकाबले पसंद है।’’ 

पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा,‘‘ विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। भारत को उससे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज है। इसी तरह आस्ट्रेलिया के पास भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं। 

Latest Cricket News