नई दिल्ली: 2008 में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह नें स्टुअर्ड ब्रॉड की गेंद पर 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इंग्लैंड के छक्के छुड़ा दिये थे। उनके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में एक स्थानीय लीग मैच में बुशरेंजर्स के बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के मारने का कारनामा किया।
स्टोइनिस की इस अनूठी उपलब्धि का गवाह बना ब्रिस्बेन का एलन बॉर्डर मैदान। नेशनल परफार्मेंस स्क्वॉयड की ओऱ से नेशनल इंडीजिनस स्क्वॉयड के खिलाफ खेलते हुए स्टोइनिस ने मध्यम तेज गेंजबाज ब्रेंडम स्मिथ के ओवर में 6 छक्के जड़े।
इसी के साथ स्टोइनिस ने 73 गेंदों पर 121 रन बनाए।
36वें ओवर में किया यह कारनामा-
36वें ओवर में पहली गेंद वाइड डालने के बाद स्टोइनस ने उनकी पहली तीन गेंदो को मिडविकेट के उपर से गेंद को मैदान से बाहर का रास्ता दिखायास्मिथ ने उनकी भयंकर पारी खेलते देख अपनी गेंदबाजी में बदलाव करते हुए लंबी लेथ की गेंदे डालनी शुरु कर दी लेकिन स्टोइनिस का बल्ला उनकी हर गेंद को मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार था। और आखिरी तीनों गेदों को भी हवा में उड़ाते हुए तीन छक्के जड़ दिये।
इस तरह स्टोएनिस ने स्मिथ की गेंद को थपेड़ते हुए एक ओवर में 37 रन बना डाले।
इनसे पहले इन बल्लेबाजों ने किये ये कारनामें-
वर्ष बल्लेबाज गेंदबाज
1968 सर गैरी सोबर्स मैक्लम नैश
1985 रवी शास्त्री तिलक राज
2007( टी-20 विश्व कप) हर्शल गिब्स(दक्षिण अफ्रीका) डी वी बंगे
2007( टी-20 विश्व कप) युवराज सिंह (भारत) स्टुअर्ड ब्रॉड
अगली स्लाड में देखें इन दिग्गज बल्लेबाजों को-
Latest Cricket News