A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेमेल मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करने को तैयार टीम इंडिया

बेमेल मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करने को तैयार टीम इंडिया

हैदराबाद: बेहतरीन खिलाडि़यों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा कल से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच में भारी रहेगा चूंकि दुनिया की नंबर एक टीम और नौवीं रैंकिंग वाली टीम

Ashwin- India TV Hindi
Ashwin

हैदराबाद: बेहतरीन खिलाडि़यों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा कल से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच में भारी रहेगा चूंकि दुनिया की नंबर एक टीम और नौवीं रैंकिंग वाली टीम के बीच यह मुकाबला पूरी तरह से बेमेल है। रैंकिंग को देखें तो यह मुकाबला बेमेल ही है लेकिन फिर क्रिकेट तो अनिश्चितताओं का खेल है। 

बांग्लादेश के लिये यह ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि भारतीय सरजमीं पर वे पहला टेस्ट खेल रहे हैं। भारत के लिये यह लय बरकरार रखने की कोशिश होगी जिसने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी बेहतर टीमों को हराया है। 

पांच दिन के क्रिकेट में बांग्लादेश उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाया है जो उसने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अक्सर कर दिखाया है। पिछले महीने पहली पारी में 550 रन के करीब रन बनाने के बाद उसे न्यूजीलैंड के हाथों पराजय झेलनी पड़ी थी। इससे साबित होता है कि टेस्ट दर्जा हासिल होने के 16 साल बाद भी टीम जीत का फार्मूला नहीं खोज सकी है। 

पिछली बार भारत और बांग्लादेश ने फतुल्लाह में टेस्ट खेला था जब बारिश ने बांग्लादेश को हार से बचा लिया था। इस बार टीम में मुस्तफिजुर रहमान जैसा तूफानी गेंदबाज भी नहीं है जो इस मैदान से बखूबी वाकिफ है। 

Latest Cricket News