A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के लिए अच्छी खबर टीम से जुड़ेंगे सुनील नरेन

KKR के लिए अच्छी खबर टीम से जुड़ेंगे सुनील नरेन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले मंगलवार को टीम से जुड़ने को तैयार हैं।

Sunil Narine- India TV Hindi
Sunil Narine

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि वेस्टइंडीज के आफ स्पिनर सुनील नरेन बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले मंगलवार को टीम से जुड़ने को तैयार हैं। टीम के एक अधिकारी ने कहा, नरेन मंगलवार सुबह पहुंच रहे हैं।

हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रहस्यमयी स्पिनर अंतिम एकादश में किसकी जगह लेगा क्योंकि केकेआर ने आईपीएल के शुरूआती मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से पराजित किया था।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने नारायण की अनुपस्थिति का पूरा फायदा उठाया और 19 रन देकर तीन विकेट से मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News