A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब सुरेश रैना ने कहा- आप अपनी वाइफ के साथ कंफर्टेबल हो या दूसरे के साथ?

जब सुरेश रैना ने कहा- आप अपनी वाइफ के साथ कंफर्टेबल हो या दूसरे के साथ?

इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और आईपीएल-9 में गुजरात लॉयंस के कैप्टन सुरेश रैना इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक सवाल के जवाब कारण रैना चर्चा का विषय बने हुए है।

suresh raina- India TV Hindi
suresh raina

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और आईपीएल-9 में गुजरात लॉयंस के कैप्टन सुरेश रैना इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक सवाल के जवाब कारण रैना चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब टीम इंडिया के कोच को लेकर एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत अजीब से जवाब दिया। उनके जवाब को सुनकर मौजूद लोग पहले तो हैरान हुए बाद में हंस पड़।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि 'जैसा कि आप टीम इंडिया के मेंबर हैं, तो मैं यह जानना चाहता हूं कि एक टीम मेंबर भारतीय कोच के साथ अच्छा कंफर्टेबल है या विदेशी कोच के साथ।' इस सावल का जवाब देते हुए रैना ने कहा कि 'सर, आप अपनी वाइफ के साथ कंफर्टेबल हो या दूसरे के साथ, आप पहले मुझे ये बता दो। फिर आपको आपका जवाब खुद ही मिल जाएगा'। उन्होंने आगे कहा कि 'कोच को चुनना बीसीसीआई का काम है। मैं तो खिलाड़ी हूं। मुझे जो प्लेट पर मिलेगा, उसमें से मुझे उपयोग करना है जो अच्छा है और जिसका जो भी काम है उन सबको अपनी जिम्मेदारी पता है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए मुझे 11 साल हो गए, तो शायद मुझे पता है कि मुझे अपनी बॉडी के साथ क्या करना है और मुझे फील्ड पर क्या करना है।'

 

Latest Cricket News