नई दिल्ली: पूरी दुनिया में तकनीक के मामले में अपना लोहा मनवाने वाले देश जापान ने कुछ ऐसी अजीबो-गरीब चीजे बनाई है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यकीन मानिए आज से पहले आपने ऐसे प्रोडक्टेस के बारे में कभी सुना भी नहीं होगा। यह अजीब और गरीब चीज और किसी लिए नहीं बल्की लोगों की सहुलियत के लिए बनाए गए हैं। नाखून काटने के लिए नेलकटर हो या नूडल्स खाते वक्त अपने बालों को खाने में न गिरने से रोकने का नायाब तरीका हो। यहां तक कि आपके अकेलेपन को दूर करने के लिए भी जापान ने एक बेहतर उत्पाद बना रखा है। आप खुद ही देखिए जापान ने कैसे अजीबो-गरीब उत्पाद बना रखे है जो अगर न भी बनते तो लोगों का काम चल जाता।