नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक ऐसा चौकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुन हर कोई हैरान है। सुरेश रैना ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए इंटरव्यू में बताया कि स्कूल के दिनों में वो एक बार सुसाइड करने का मन बना चुके थे।
रैना के हवाले से अंग्रेजी दैनिक ने लिखा, एक ट्रेन छुक-छुक करके आगरा की तरफ जा रही थी। सुरेश रैना फर्श पर फैले अखबारों पर लेटे हुए थे। उन्होंने पैरों में पैड और चेस्ट गॉर्ड पहन रखा था, थाई पैड सर्द रातों से बचने के लिए था। 12 से 15 और बच्चे रोमांस की नगरी में एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे। देर रात रैना को अपने शरीर पर कुछ भारीपन महसूस हुआ। उससे पहले कि रैना आंख खोल पातें उनके हाथ नीचे कर दिए गए। एक बड़ा बच्चा उनकी छाती पर बैठा था और वो उनके मुंह पर पेशाब कर रहा था। रैना ने संघर्ष करते हुए उसे धक्का दिया। रैना ने उसे एक घूंसा मारा और उसे ट्रेन में धक्का दे दिया। रैना उस वक्त महज 13 साल के थे और छात्रावास के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह रैना के साथ हुई बदमाशी की घटनाओं में से एक था, इन घटनाओं के कारण ही रैना लखनऊ के स्पोर्ट्स हास्टल में खुद को मुश्किलों में पा रहे थे।
रैना ने बताया कि एक दिन उन्हें हॉकी से पीटा गया। उनके एक साथी को तो इतना पीटा गया कि वो कोमा की स्थिति में पहुंच गया था। उनका एक साथी तो पिटाई के डर से इतना भयभीत हो गया कि वो छात्रावास की मंजिल से कूदने जा रहा था। रैना ने बताया कि यह एक ऐसा दौर था जब वो काफी दुखी थे और वो सुसाइड करना चाहते थे। हालांकि रैना ने कुछ दिनों बाद हॉस्टल छोड़ दिया था।
Latest Cricket News