1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरेश रैना बने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के ब्रांड अंबेसेडर

सुरेश रैना बने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के ब्रांड अंबेसेडर

भारतीय ऑलराउंडर और IPL में गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना को टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लक्ष्य मीडिया ग्रुप ने साइन किया है। इस मैक़े पर रैना ने कहा कि वह अपनी इस नयी पारी से बेहद उत्साहित हैं।

Suresh Raina- India TV Hindi
Suresh Raina

मुंबई: भारतीय ऑलराउंडर और IPL में गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना को टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लक्ष्य मीडिया ग्रुप ने साइन किया है। इस मैक़े पर रैना ने कहा कि वह अपनी इस नयी पारी से बेहद उत्साहित हैं।
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक जालान ने कहा कि भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और जिसके लोग दीवाने हैं। हमने रैना को साइन किया है और भविष्य में और भी सेलेब्रिटीज़ को साइन करेंगे।

मौजूदा IPL में रैना की टीम फ़िलहाल पाइंट टेबल में सबसे नीचे है। उसने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही हार गई है।

Latest Cricket News