A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी वनडे: बूमरा ने दिखाई गेंदबाज़ों को राह

सिडनी वनडे: बूमरा ने दिखाई गेंदबाज़ों को राह

सिडनी: जसप्रीत बूमरा ने सनिवार को यहां पांचवें और आख़िरी वनडे मैच में जिस तरह से गेंदबाज़ी की वह न सिर्फ़ चौंकाने वाली रही बल्कि उन्होंने बाक़ी अनुभवी बॉलरों को भी बता दिया कि सटीक

jasprit bumrah- India TV Hindi
jasprit bumrah

सिडनी: जसप्रीत बूमरा ने सनिवार को यहां पांचवें और आख़िरी वनडे मैच में जिस तरह से गेंदबाज़ी की वह न सिर्फ़ चौंकाने वाली रही बल्कि उन्होंने बाक़ी अनुभवी बॉलरों को भी बता दिया कि सटीक और अनुशासित गेंदबाज़ी से बड़े से बड़े बल्लेबाज़ पर भी उसी की मांद में लग़ाम कसी जा सकती है।

आपको बता दें कि ये बूमरा का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। सिरीज़ के पिछले चार मैचों में भारतीय गेंदबाज़ों ने निराश ही किया लेकिन इस मैच में बूमरा ने न सिर्फ़ शानदार गेंदबाज़ी की बल्कि अपने 10 ओवर के कोटे में सिर्फ़ 40 रन देकर दो विकेट भी लिये। उन्होंने डेविड वॉर्नर जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ को भी अपनी गेंदबाज़ी के सामने हाथ नहीं खेलने दिये जबकि उमेश यादव (82) और ईशांत शर्मा (60) जैसे अनुभवी बॉलर एक बार फिर मंहगे साबित हुए।

22 साल के मध्यम तेज़ गेंदबाज़ बूमरा गुजरात के लिये खेलते हैं। IPL में वह मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और यही से वह सिलेक्टर्स की नज़रों में चढ़े। उनकी बॉलिंग के सिलेक्टर्स कितने कायल हैं इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुहम्मद शमी के घायल होने के बाद उन्हें वनडे के बाद शुरु होने वाली टी20 सिरीज़ के लिये भी टीम में रख लिया गया है।

बूमरा अपने बॉलिंग एक्शन के लिये भी चर्चा में रहते हैं। उनका ये एक्शन कुछ कुछ गुज़रे ज़माने के स्पिनर चंद्रशेखर की याद दिलाता है।

बूमरा ने 18 फ़र्स्ट क्लास मैचों में 64 विकेट लिये हैं। इसी तरह IPL में 17 मैचों में वह 22 विकेट ले चुके हैं। 

Latest Cricket News