A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 538 पर की पारी की घोषणा

सिडनी टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 538 पर की पारी की घोषणा

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 538/8 पर घोषित कर दी। अपना पहला टेस्ट खेल रहे रेनशॉ (184) जहां दोहरे शतक से चूक गए वहीं हैंड्सकॉंब (110)

Matt Renshaw - India TV Hindi
Matt Renshaw

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के ख़िलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 538/8 पर घोषित कर दी। अपना पहला टेस्ट खेल रहे रेनशॉ (184) जहां दोहरे शतक से चूक गए वहीं हैंड्सकॉंब (110) ने फिर शतक जड़ दिया। इसके पहले डेविड वार्नर (113) ने भी शतक लगाया था। पाकिस्तान की तरफ से वहाब रियाज़ ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि इमरान ख़ान और अज़हर अली ने दो-दो विकेट लिए।

20 साल के मैट रेनशॉ दोहरा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा बल्लेबाज़ बनने से सिर्फ 16 रन से चूक गए। इसके पहले 21 साल की उम्र में डॉन ब्रैडमैन ने तीन बार दोहरे शतक लगाए थे। वह इमरान ख़ान की बॉल को विकेट पर खेल गए। 

इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 365-3 से आगे खेलना शुरु किया और लंच तक स्कोर 454-4 तक पहुंचा दिया। इस बीच हैंड्सकॉंब ने सिरीज़ का अपना दूसरा शतक पूरा किया।

तीन टेस्ट मैच की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त ले रखी है।

Latest Cricket News