क्रिकेट के मैदान में अक्सर खिलाड़ी अपने खेलने के अंदाज से सभी फैंस और दिग्गजों तक को हैरानी में डाल देते हैं आखिर इतने अजीब तरीके से कैसे कोई क्रिकेट खेल सकता है। इस कड़ी में अभी तक श्रीलंका के लासिथ मलिंगा के अजीबो गरीब एक्शन से तो सभी वाकिफ थे। मगर अब उन्ही के देश के एक गेंदबाज का ऐसा अजीब एक्शन है कि इससे वो खुद परेशानी में आ चुके हैं। लेकिन गेंदबाजी के लिए वो अपने एक्शन में टिके हुए है। इस कड़ी में जैसे ही उन्होंने दुबई में खेली जाने वाली टी10 लीग में गेंदबाजी की उनका एक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
दरअसल, इन दिनों दुबई में टी10 लीग खेली जा रही है। जिसमें श्रीलंका के केविन कोथिगोडा नाम के स्पिन गेंदबाज का एक्शन देखर ना सिर्फ बलेबाज बल्कि हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं अपने अजीबो गरीब एक्शन के कारण वो दो से तीन बार क्रीज पर गिर भी चुके हैं। मगर इसके बावजूद वो अपनी इस कला में महारथ हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
ये भी पढ़ें - VIDEO : टी10 लीग में क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक, 22 गेंदों पर खेलनी इतने रन की नाबाद पारी
बता दें कि केविन टी10 लीग में मराठा अरेबियन्स की ओर से खेल रहे हैं। इस तरह 2 फरवरी को कलंदर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होने सिर्फ एक ही ओवर डाला था। जिसके बाद उनका गेंदबाजी एक्शन सोशल मीडिया में छा गया। हालांकि उस समय इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बेंटन उनका सामना कर रहे थे और उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस तरह अपने पहले ओवर में इस गेंदबाज ने सिर्फ 5 रन दिए।
ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, स्कैन की रिपोर्ट का है इंतजार
Latest Cricket News