1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तमीम बांग्लादेश के लिए 9,000 रन बनाने वाले पहले बैट्समैन

तमीम बांग्लादेश के लिए 9,000 रन बनाने वाले पहले बैट्समैन

सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। तमीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

Tamim Iqbal | AP- India TV Hindi
Tamim Iqbal | AP

ढाका: सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। तमीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 27 वर्षीय यह बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच से पहले इस रिकॉर्ड से सिर्फ 15 रन दूर था।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच के तीसरे ओवर में मेहमान टीम के गेंदबाज दौलत जादरान की गेंद पर स्क्वेयर लेग में चौका जड़ उन्होंने 9,000 रन पूरे किए। उन्होंने इसके लिए 248 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 285 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है। तमीम के बाद दूसरे स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन हैं। उनके अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 8,324 रन हैं। 7,273 रनों के साथ मुस्फीकुर रहीम तीसरे स्थान पर हैं।

क्रिकेट में वनवास झेल रहे मोहम्मद अशरफुल 6,655 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान हबिबुल बशर के 5,194 रन हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News