A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारत, टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारत, टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज

बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच जीतने के बाद अब भारत का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके लिए टीम की घोषणा आज होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सोमवार को मुंबई पहुंच गई। इस सिरीज़

Kohli, Smith- India TV Hindi
Kohli, Smith

बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच जीतने के बाद अब भारत का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके लिए टीम की घोषणा आज होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सोमवार को मुंबई पहुंच गई। इस सिरीज़ में चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऐसा अनुमान है कि टीम में ज़्यादा फ़ेरबदल नहीं होगा और जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरी थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वही टीम मैदान पर उतरेगी।

शमी की फिटनैस पर सस्पेंस

काफी समय से चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में वापसी हो सकती है बशर्ते वह अपनी फ़िटनैस साबित कर दें। उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 से 19 फरवरी तक होने वाले अभ्यास मैच में खेलने को कहा गया है। अगर शमी फिट रहते हैं तो वह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह ले सकते हैं जिन्हें लेग स्पिनर अमित मिश्रा के चोटिल होने के कारण जगह टीम में शामिल किया था। 

बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला का पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेल जाएगा जबकि बाकी तीन टेस्ट बेंगलुरु (चार से आठ मार्च), रांची (16 से 20 मार्च) और धर्मशाला (25 से 29 मार्च) में होंगे।

Latest Cricket News