A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे दौरा: विराट, रोहित और शिखर को आराम, धोनी को कमान

जिम्बाब्वे दौरा: विराट, रोहित और शिखर को आराम, धोनी को कमान

जिम्बाब्वे और वेस्ट-इंडीज दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की कमान माही को सौंपी गई है।

Team India
- India TV Hindi
Team India

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे और वेस्ट-इंडीज दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए कैप्टन कूल माही को छोड़कर विराट कोहली समेत तमाम सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, इस दौरे में महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेले जाने हैं।  

 

ठाकुर टीम में शामिल एक मात्र नया चेहरा

मुंबई के युवा तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि चयनकर्ताओं ने जिंबाब्वे में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में दूसरे दर्ज की टीम चुनी। चौबीस साल के तेज गेंदबाज ठाकुर 17 सदस्यीय टीम में हैरानी भरा चयन है जबकि चयनकर्ताओं ने उसी गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा जताया है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया था। ठाकुर को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है जहां उन्होंने मुंबई की ओर से 11 मैचों में 24.51 की औसत से 41 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 107 रन पर छह विकेट रहा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में शामिल रहे वरूण आरोन को बाहर कर दिया गया है और दोबारा फिट हुए मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है जबकि अजिंक्य रहाणे नये उप कप्तान होंगे। यहां चयन समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई के नए सचिव अजय शिर्के द्वारा घोषित टीम में आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, करूण नायर, अंबाती रायुडू, रिषि धवन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मनदीप सिंह, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चाहल और बरिंदर सरन।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, शारदुल ठाकुर और स्टुअर्ट बिन्नी।

Latest Cricket News