A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया संक्षिप्त दौरे पर जिम्बाब्वे पहुंची

टीम इंडिया संक्षिप्त दौरे पर जिम्बाब्वे पहुंची

हरारे: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रही संक्षिप्त सीमित ओवरों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी। भारतीय टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना

Team India arrival in harare- India TV Hindi
Team India arrival in harare

हरारे: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रही संक्षिप्त सीमित ओवरों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी। भारतीय टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी और लंबी फ्लाइट के बाद यहां पहुंची। बीसीसीआई ने हरारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खिलाडि़यों के पहुंचने की सूचना ट्वीट करके दी, जिसमें धोनी और कुछ अन्य खिलाडि़यों की हवाईअड्डे पर औपचारिकता पूरी करने की फोटो भी थीं।

टीम इंडिया यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 से 22 जून के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। सभी मैच यहां हरारे स्पोट्र्स क्लब में खेले जायेंगे। वनडे 11, 13 और 15 जून को जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18, 20 और 22 जून को खेले जायेंगे। भारतीय टीम सीनियर खिलाडि़यों जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और आर अश्विन के बिना यहां आयी है।

टीम
एमएस धोनी, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, ऋषि धवन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, फैज फजल, करुण नायर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरां, मनदीप सिंह, केदार जाधव, जयदेव उनादकट और यजुवेंद्र चहल।

Latest Cricket News