1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: चुके हुए यूसुफ़ पठान को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद

IPL-10: चुके हुए यूसुफ़ पठान को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद

कोलकाता: एक समय वनडे के धाकड़ ऑलराउंडर यूसुफ़ पठान IPL-10 के ज़रिये राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 34 साल के पठान पांच साल से अधिक समय से टीम से

Yusuf-Pathan- India TV Hindi
Yusuf-Pathan

कोलकाता: एक समय वनडे के धाकड़ ऑलराउंडर यूसुफ़ पठान IPL-10 के ज़रिये राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 34 साल के पठान पांच साल से अधिक समय से टीम से बाहर हैं। 

यूसुफ़ पठान ने यहां केकेआर गैलरी के लांच के मौके पर कहा, ''अभी तक जिस तरह का क्रिकेट मैंने खेला है, मेरा मक़सद भारतीय टीम में फिर जगह पाने का है। IPL ऐसा मंच है जहां मैं ख़ुद को साबित कर सकता हूं । 

वनडे क्रिकेट में अपनी शुरुआत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान रायल्स ने 2008 में IPL जीता था और तभी चयनकर्ताओं की नज़र उन पर पड़ी थी।  
उन्होंने कहा, मैने अपना कैरियर IPL के पहले सत्र में शुरू किया था। इसमें अच्छा प्रदर्शन करके मैं वापसी कर सकता हूं। मुझे यकीन है कि हम सभी के लिये इसमें कुछ नया होगा। कुछ नये खिलाड़ी भी टीम में आये हैं। 

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में इस बार आंद्रे रसेल नहीं हैं जो डोपिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं । ऐसे में मनीष पांडे ने कहा कि उनकी गैर मौजूदगी में उन पर और जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर इससे मेरी ज़िम्मेदारी बढेगी। लेकिन मैं पिछले साल की तरह ही खेलना चाहूंगा और मैच दर मैच रणनीति बनाउंगा। 

Latest Cricket News