1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय दिव्यांग क्रिकेटरों ने इंग्लैंड को उसके घर में था हराया, जिस पर बीसीसीआई ने दिया ईनाम

भारतीय दिव्यांग क्रिकेटरों ने इंग्लैंड को उसके घर में था हराया, जिस पर बीसीसीआई ने दिया ईनाम

भारतीय टीम ने पिछले साल अगस्त में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर टी20 शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला जीती थी।

Team india , Physicallly abled- India TV Hindi
Image Source : BCCI Team india , Physicallly abled

मुंबई| बीसीसीआई ने दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को पिछले साल इंग्लैंड में सीरीज जीतने के एवज में घोषित पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया। भारतीय टीम ने पिछले साल अगस्त में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर टी20 शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला जीती थी।

बीसीसीआई ने मार्च में अपने मुख्यालय में कप्तान विक्रांत केनी को प्रतीकात्मक रूप में 65 लाख रुपये का चेक दिया था। अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ एक अधिकारी ने भाषा को बताया, ‘‘इस रकम को सीधे खिलाड़ियों के खाते में भेजाा जायेगा।"

ये भी पढ़ें : लॉकडाउन के चलते गेंद को हिट करने के लिए बेताब हो रहे हैं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा

अधिकारी ने बताया कि टीम में 17 खिलाड़ी और छह सहयोगी सदस्य थे। इस राशि की मंजूरी प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दी थी।  

Latest Cricket News