1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फतुल्लाह: टेस्ट मैच में बारिश बनी विलन, 462 पर टीम इंडिया ने घोषित की पारी

फतुल्लाह: टेस्ट मैच में बारिश बनी विलन, 462 पर टीम इंडिया ने घोषित की पारी

फतुल्लाह : भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन में बारिश के लगातार तीन दिन खराब होने के चलते टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सकारात्मक सोच दिखाते हुए

टेस्ट में बारिश बनी...- India TV Hindi
टेस्ट में बारिश बनी विलन, इंडिया ने घोषित की पारी

फतुल्लाह : भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन में बारिश के लगातार तीन दिन खराब होने के चलते टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सकारात्मक सोच दिखाते हुए 6 विकेट के नुकसान के 462 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। अब मैदान पर बांग्लादेश की बल्लेबाजी होगी।  2 दिनों में टीम इंडिया यदि बांग्लादेश को कम रनों पर आउट कर देती है तो मैच भारत के हाथ आ जाएगा। तीसरे दिन भी बारिश ने मैच को बाधित किया। भारत ने अब तक शिखर धवन के 173 और मुरली विजय के 150 रन की मदद से छह विकेट पर 462 रन बनाये हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आर अश्विन दो और हरभजन सिंह सात रन बना कर खेल रहे थे। बारिश की वजह से आखिरी सत्र में कोई खेल नहीं हो सका।

लंच के दौरान भी बारिश के कारण खेल डेढ़ घंटा विलंब से शुरू हुआ था। भारत ने विजय का विकेट शाकिब-अल-हसन को ने लिया था। शाकिब ने 105 रन देकर चार विकेट लिये। जिनमें से दो पहले सत्र में लिये गये थे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए विजय और अजिंक्य रहाणे (98) के बीच 114 रन की साझेदारी को भी तोड़ा। विजय स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में चूके और पगबाधा आउट हो गये।

शाकिब ने रहाणे को भी चौथा टेस्ट शतक लगाने से रोक दिया. वह आक्रामक पूल शॉट खेलने के प्रयास में चूके और गेंद उनके ऑफ स्टंप पर जा लगी. बांग्लादेश के लिए लेग स्पिनर जुबैर हुसैन ने 113 रन देकर दो विकेट लिये. विजय ने 272 गेंद पर 150 रन बनाये, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं रहाणे ने 103 गेंद में 14 चौकों की मदद से 98 रन बनाये।

इससे पहले भारत ने बिना किसी नुकसान के 239 रन से आगे खेलना शुरू किया था। बारिश के कारण गुरुवार को दूसरे दिन कोई खेल नहीं हो सका था। भारत ने जोरदीर शुरुआत की थी। विजय ने आठवें ओवर में अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। समय के नुकसान की को बराबर करने के लिए शुक्रवार को खेल आधा घंटा पहले शुरू हुआ था।

शाकिब ने धवन (173) को 68वें ओवर में आउट किया था। उन्होंने विजय के साथ 283 रन की साझेदारी की और पहले विकेट की साझेदारी के 289 रन के अपने रिकॉर्ड से छह रन से चूक गये। दोनों ने मार्च 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह साझेदारी की थी। जो शिखर धवन का पहला टेस्ट भी था।

रोहित शर्मा (06) को विकेट पर जमने का मौका भी नहीं मिला कि शाकिब ने उनका विकेट लेकर भी उन्हें वापस भेज दिया। हालांकी विजय और कप्तान विराट कोहली ने इसके बाद स्पिनरों को से सतर्क रहे। लेग स्पिनर जुबैर हुसैन ने 75वें ओवर में कोहली का विकेट लिया। बांग्लादेश टीम ने 80 ओवर पूरा करने के बाद भी पुरानी गेंद से विकेट लेने की पूरी कोशिश की। दूसरी नयी गेंद 89वें ओवर में ली थी जिससे रहाणे और मुरली ने संभल कर खेला था। आज अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए बांग्लादेश मैदान पर उतर रही है।

Latest Cricket News