नई दिल्ली: भारत बनाम बांग्लादेश के एकदिवसीय मैच गुरुवार को मीरपुर में टीम इंडिया की 79 रनों से हार हुई। 19 वर्षीय मुशफिजुर रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी खेलकर टीम इंडिया के सामने 308 रनों का लक्ष्य रख दिया था। जवाब में टीम इंडिया 228/10 रनों पर ही सिमट गयी। भारत के खिलाफ बांग्लादेश का यह सर्वाधिक स्कोर था। इससे पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश का सर्वाधिक स्कोर 296/6 था। जो कि उसने 2010 में अपने घरेलु मैदान पर ही बनाया था। लेकिन उस मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह इतिहास में चौथी जीत है। इस मैच को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 29 एकदिवसीय मैच हो गया है जिनमें से भारत ने 25 और बांग्लादेश ने कुल 4 मैच जीता है। जबकी इससे पहले ढाका में 2014 में सुरेश रैना की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कि थी। इस एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम के धुरंदर खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने में असफल रहे।
इससे पहले खान साहेब स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये एक मात्र टेस्ट मैंच में कप्तान कोहली ने आज फिर अपना खराब प्रदर्शन करते हुए 1 रन बनाकर आउट हो गये। धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आज बांग्लादेश से करारी हार का सामना पड़ा। ODI के कप्तान धोनी का बल्ला भी आज 5 रन पर ही बोल गया।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रहमान ने आज 5 विकेट रैना, रोहित शर्मा, रहाणें और जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों का विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरी ओर तस्कीन अहमद ने धवन कोहली का विकेट चटका टीम इंडिया को कमजोर बना दिया था। इसके साथ ही रहमान भारत के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। इसके पहले भारत के खिलाफ तसस्कीन अहमद ने भी भारत के खिलाफ5 विकेट ले चुके हैं। इसमें रोचक बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने पहले ही मैचों में ये करिश्मा कर दिखाया है।
Latest Cricket News