नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड अंडर-23 टीम के साथ अभ्यास करने वाले थे लेकिन टीम के कोच सतीश सिंह ने कहा है कि बारिश 25 से 28 अक्टूबर के बीच होने वाले शिविर में बाधा डाल सकती है।
सतीश ने आईएएनएस से कहा कि धोनी टीम के साथ अभ्यास करने वाले थे लेकिन बारिश के कारण शिविर को रद्द होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा, "जब भी हम शिविर लगाते हैं तो वह वह आते हैं और चूंकि वह रांची में है तो इस बार भी वह आने वाले थे। लेकिन भारी बारिश बाधा बन सकती है, हमारा कल से लेकर 28 तक शिविर है। इसके बाद हमें हम अपना वनडे मैच खेलने भी जाना है।"
धोनी इस समय वैसे भी चार्चओं में हैं। उनके संन्यास को लेकर कई तरह की अटकलबाजियां हो रही हैं। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से धोनी टीम में नहीं हैं और आराम की बात कहकर लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।
Latest Cricket News