परेरा के बाद डिकवेला भी उतरे बेईमानी पर, शमी का चढ़ा पारा
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलकाता टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया जहां जीत के लिए जोर लगा रही थी वहीं श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी बहाने समय बर्बाद करने की कोशिश में लगे हुए थे।

दोनों के बीच जुबानी जंग को बढ़ते देख फील्ड अंपायरों, कप्तान विराट कोहली और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े दिनेश चंडीमल को बीच-बचाव करना पड़ा। जिसके बाद डिकवेला ने अपनी इस हरकत के लिए कोहली से माफी मांगी और फिर वापस अपनी फील्ड पोजीशन पर गए।