A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने देखी “किस किस को प्यार करुं”

टीम इंडिया ने देखी “किस किस को प्यार करुं”

बंगालुरु: टीम इंडिया ने गुरुवार को कपिल शर्मा की फिल्म “किस किस को प्यार करुं” देखी। टीम इंडिया यहां दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ शुरु होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए अभ्यास कर

टीम इंडिया ने देखी...- India TV Hindi
टीम इंडिया ने देखी “किस किस को प्यार करुं”

बंगालुरु: टीम इंडिया ने गुरुवार को कपिल शर्मा की फिल्म “किस किस को प्यार करुं” देखी। टीम इंडिया यहां दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ शुरु होने जा रही टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए अभ्यास कर रही है।

इस मौके पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरैश रैना, विराट कोहली, ईशांत शर्मा और अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करके कहा, “दोस्तो तुमको शुभकामनाएं। तुम्हारी पहली फिल्म “किस किस को प्यार करुं” देखने के लिए आ रहा हूं। इसे लेकर उत्साहित हूं।“

कपिल शर्मा ने भी ट्वीच करके कहा  उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आएगी।

टीम इंडिया दो अक्टूबर को धर्मशिला में पहला टी20 मैच खेलेगी। टी20 कुल तीन मैच होने हैं जबकि वनडे पांच खेले जाएंगे। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ शुरु होगी। धोनी जहां टी20 और वनडे टीम के कप्तान हैं टेस्ट टीम की बागडोर विराट कोहली के हाथों में है।

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ होगी कठिन:शास्त्री

 

Latest Cricket News