रंगभेद ख़त्म होने के बाद 1992 में क्रिकेट जगत में वापसी के बाद से साउथ अफ़्रीका लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ वापसी के बाद साउथ अफ़्रीका से सबसे पहले खालने वाला भारत जहां विदेश में कुछ ख़ास नहीं कर पाया वहीं घरेलू मैदानों पर अपने दीवाने प्रशंसकों की हौसलाअफ़ज़ाई के बीच उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोनों देशों के बीच भारत की सरज़मीं पर पहली बार टी20 सीरीज़ होने जा रही है। सीरीज़ के पहले साउथ अफ़्रीका अभ्यास मैच में इंडिया ए से हार गई है लेकिन उसे कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि वनडे उसका ही भारी रहा है। हालंकि T20 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से बेहतर नज़र आती है।
पहली बार होंगे भारत की सरज़मीं पर टीम इंडिया, SA आमने सामने
सबसे पहले बात करते हैं T20 की। दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमें पहली बार भारत में एक दूसरे से टी20 मैच खेलेंगी। वैसे अब तक दोनों ने 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया को छह मैचों में जीत मिली है जबकि साउथ अफ़्रीका सिर्फ दो ही बार जीत पाई है।
टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का पलड़ा बारी रहा है। 5 मुक़ाबलों में टीम इंडिया ने चार बार साउथ अफ़्रीका को शिक़स्त दी है।
मौजूदा टी20 सीरीज़ में तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दो अक्टूबर को धर्मशाला में होगा।
टीम इंडिया VS साउथ अफ़्रीका: T20 मैच रिज़ल्ट
| मैच |
विजेता |
मार्जिन |
स्थान |
तारीख़ |
| 1 |
टीम इंडिया |
6 विकेट |
जोहानसबर्ग |
1 दिसंबर 2006 |
| 2 |
टीम इंडिया |
37 रन |
डर्बन |
20 सितंबर 2007 |
| 3 |
साउथ अफ़्रीका |
12 रन |
ट्रेंट ब्रिज |
16 जून 2009 |
| 4 |
टीम इंडिया |
14 रन |
ग्रोस आइलेट |
2 मई 2010 |
| 5 |
टीम इंडिया |
21 रन |
डर्बन |
9 जनवरी 2011 |
| 6 |
साउथ अफ़्रीका |
11 रन |
जोहानसबर्ग |
30 मई 2012 |
| 7 |
टीम इंडिया |
1 रन |
कोलंबो |
2 अक्टूबर 2012 |
| 8 |
टीम इंडिया |
6 विकेट |
ढाका |
4 अप्रैल 2014 |
ODI: अपनी ज़मीन पर बेहतर रिकार्ड है टीम इंडिया का
अब बात करते हैं वनडे की। दोनों देशों के बीच अब तक 71 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से साउथ अफ़्रीका ने 42 और टीम इंडिया ने 26 मैच जीते हैं। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
लेकिन टीम इंडिया का साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन पर बेहतर रिकार्ड है। 23 मैचों में से टीम इंडिया ने 13 जबकि साउथ अफ़्रीका ने 10 मैच जीते हैं। लेकिन साउथ अफ़्रीका ने अपने घर में हुए 28 मैचों में से 21 जीते हैं. टीम इंडिया को सिर्फ पांच सफलताएं मिली हैं।
विश्व कप में भी साउथ अफ़्रीका का पलड़ा भारी है। मागा ईवेंट में दोनों का सामना चार बार हुआ है जिसमें टीम इंडिया को तीन बार हार का मुंह देखना पड़ा।
टी20 सीरीज़ के बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज़ शुरु होगी।
Latest Cricket News