1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Wi: महेंद्र सिंह धोनी के ना होने पर विराट कोहली ने इस खिलाड़ी पर जताया जीत का भरोसा, कही ये बड़ी बात

Ind vs Wi: महेंद्र सिंह धोनी के ना होने पर विराट कोहली ने इस खिलाड़ी पर जताया जीत का भरोसा, कही ये बड़ी बात

गौरतलब है की हार्दिक पांड्या को इस दौरे पर आराम दिया गया है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी दो महीने के आर्मी की ट्रेनिंग करने कश्मीर गए हुए हैं।

Virat Kohli and Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Virat Kohli and Rishabh Pant

आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकने वाले टीम इंडिया के युवा सितारें ऋषभ पंत को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले मिशन से पहले हुई प्रेसवार्ता में कोहली ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के पास खुद को साबित करना का ये सबसे सुनहरा मौका है।

महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में मुख्य विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर दौरे पर गए ऋषभ पंत को लेकर कोहली ने कहा, " टीम ऋषभ पंत से चाहती है कि वे खुद को प्रूव करें और एक कंसिस्टेंट परफॉर्मर बनकर इस दौरे पर उभरें। एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को ऋषभ से आस है जो कि मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले हैं।"

गौरतलब है की हार्दिक पांड्या को इस दौरे पर आराम दिया गया है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी दो महीने के आर्मी की ट्रेनिंग करने कश्मीर गए हुए हैं। ऐसे में मैच से ठीक पहले विराट कोहली ने कहा है कि युवाओं के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का ये सुनहरा अवसर है, जिसे वे भुनाने चाहेंगे। 

विराट कोहली ने कहा, "उनका(धोनी) का अनुभव हमेशा हमारे लिए एक बड़ा फैक्टर रहा है। ऐसे में ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के लिए अपनी क्षमता दिखाने का ये बड़ा अवसर है। हम जानते हैं कि उसके अंदर कितनी क्षमता है और हम सब चाहते हैं कि वे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छा करें।"

बता दें की कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने वेस्टइंडीज दौरे पर 3 टी20, जिनमे दो मैच 3 व 4 अगस्त अमेरिका के फ्लोरिडा में बल्कि आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के गयाना में खेला जाएगा। इसके बाद 3 वनडे व 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के युवाओं के पास महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर है। हालांकि इस मौके को भुनाकर कौन इसका फायदा उठाता है ये तो आने वाला वक़्त बताएगा।

Latest Cricket News